समुद्र में व्हेल का कब्रिस्तान मिला

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैज्ञानिकों ने दक्षिण-पूर्वी हिंद महासागर में 1,200 किलोमीटर लंबा व्हेल का कब्रिस्तान खोजा है। इसमें 53 लाख साल पुराने अवशेष शामिल हैं, जैसे कि विलुप्त व्हेल की खोपड़ी और पांच मीटर लंबी 'अंटार्कटिक मिंक व्हेल' का शव। इस खोज से एक नई व्हेल प्रजाति का भी पता चला है।

समुद्र में व्हेल का कब्रिस्तान मिला

न्यूयॉर्क, एजेंसी। वैज्ञानिकों को दक्षिण-पूर्वी हिंद महासागर में करीब 1,200 किलोमीटर लंबा व्हेल का एक विशाल कब्रिस्तान मिला है। सात किलोमीटर गहरे ‘डायमंटिना फ्रैक्चर जोन’ में हुई इस अनूठी खोज में चीन, इटली और न्यूजीलैंड के शोधकर्ता शामिल थे। यहां मिले कुछ अवशेष लगभग 53 लाख साल पुराने हैं, जिनमें एक विलुप्त हो चुकी व्हेल की खोपड़ी और पांच मीटर लंबी ‘अंटार्कटिक मिंक व्हेल’ का शव शामिल है। इस जगह पर 32 बार गोता लगाकर वैज्ञानिकों ने जीवाश्मों का एक बड़ा खजाना जुटाया है। इस खोज के दौरान व्हेल की एक बिल्कुल नई प्रजाति टेरोसेटस डायमंटिना का भी पता चला है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि यह खोज जीव विज्ञान के इतिहास में अहम होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।