टमाटर में मिलेगी मक्खन वाले पॉपकॉर्न की खुशबू
चीन-ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने जीन एडिटिंग की मदद से एक अनोखा टमाटर तैयार किया है, जिसकी खुशबू मक्खन वाले पॉपकॉर्न जैसी है। उन्होंने टमाटर के दो जीन को निष्क्रिय कर दिया, जिससे उसकी प्राकृतिक खुशबू वापस आ गई, जबकि विटामिन सी और शुगर की मात्रा पहले जैसी बनी रही।

सिडनी, एजेंसी। चीन-ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने जीन एडिटिंग का उपयोग करके दुनिया का पहला ऐसा टमाटर तैयार किया है, जिसकी खुशबू मक्खन वाले पॉपकॉर्न जैसी है। कैसे हुआ यह कमाल : वैज्ञानिकों ने पाया कि खुशबूदार चावल में जो खास महक होती है, वह 2-एपी नाम के एक मॉलिक्यूल की वजह से आती है। टमाटर में भी यह क्षमता छिपी होती है, लेकिन खेती के दौरान पैदावार बढ़ाने और कीड़ों से बचाने के चक्कर में इसकी प्राकृतिक खुशबू खो गई थी।फ्लेवर वाले टमाटर : वैज्ञानिकों ने टमाटर के दो खास जीन को निष्क्रिय कर दिया, जिससे उसके अंदर पॉपकॉर्न वाली खुशबू बढ़ गई।
इस बदलाव से टमाटर के गुणों पर बुरा असर नहीं पड़ा। इसमें मौजूद विटामिन सी और शुगर की मात्रा पहले जैसी ही बरकरार है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


