रूसी बैंक ‘स्बेरबैंक’ तीन वर्ष में करेगा करीब 10 करोड़ डॉलर का निवेश

Dec 04, 2025 09:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

रूस के सबसे बड़े बैंक स्बेरबैंक ने भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने की योजना बनाई है। अगले तीन वर्षों में बैंक 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा। बैंक बी2बी और बी2सी खंड में अपने कारोबार को बढ़ाने पर ध्यान देगा। वर्तमान में, स्बेरबैंक की भारत में दो शाखाएं हैं और 10 शहरों में और शाखाएं खोलने की योजना है।

रूसी बैंक ‘स्बेरबैंक’ तीन वर्ष में करेगा करीब 10 करोड़ डॉलर का निवेश

नई दिल्ली, एजेंसी। रूस के सबसे बड़े बैंक स्बेरबैंक ने गुरुवार को कहा कि वह भारत में अपने कारोबार का धीरे-धीरे विस्तार करने की योजना बना रहा है। अगले तीन वर्ष में यहां करीब 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा। स्बेरबैंक के सीईओ एवं चेयरमैन हरमन ग्रेफ ने यहां संवाददाताओं से कहा, हमारे पास यहां पूर्ण बैंकिंग लाइसेंस है। हम अगले तीन वर्ष में चरणबद्ध तरीके से अपने कारोबार का विस्तार करेंगे। हम बी2बी कारोबार को बढ़ाएंगे और बी2सी (व्यवसाय से उपभोक्ता) खंड में प्रवेश करेंगे। वर्ष 2010 में अपना परिचालन शुरू करने वाले इस बैंक ने आरबीआई से 10 शहरों में 10 शाखाएं खोलने के लिए लाइसेंस मांगा है।

वर्तमान में इसकी दो शाखाएं हैं। बेंगलुरु में एक आईटी इकाई है, जो आंतरिक डेटा प्रसंस्करण केंद्र के रूप में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि बैंक मॉस्को से एक आईटी प्रणाली लाएगा और देश के विशिष्ट नियमों के अनुसार समायोजन करेगा। इसके अलावा बैंक उच्च प्रौद्योगिकी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा में नई प्रौद्योगिकी लाने के लिए सही साझेदारों की भी तलाश करेगा। साथ ही हैदराबाद में एक इन-हाउस डाटा प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने की भी योजना है। देश में समूह 900 कर्मचारियों को रोजगार देता है, जिसमें आने वाले वर्ष में वृद्धि देखी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।