अपनी भाषा में सुनें जंगल की कहानी
राजस्थान का सरिस्का टाइगर रिजर्व अब सैलानियों को आधुनिक अनुभव देने के लिए तैयार है। यहां जल्द ही ऑडियो गाइड उपलब्ध होंगे, जिससे भाषा की रुकावट खत्म होगी। अग्निवेश अग्रवाल नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर में होलोग्राम, एलईडी स्क्रीन और विभिन्न डिस्प्ले के माध्यम से वन्यजीवों की जानकारी दी जाएगी।

अलवर, एजेंसी। राजस्थान का मशहूर सरिस्का टाइगर रिजर्व अब पर्यटकों को आधुनिक और डिजिटल अनुभव देने के लिए तैयार है। जल्द ही यहां आने वाले सैलानी अपनी पसंद की भाषा में ऑडियो गाइड का आनंद ले सकेंगे, जिससे भाषा की रुकावट खत्म हो जाएगी और पर्यटकों को गाइड पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस बदलाव के तहत अग्निवेश अग्रवाल नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया जा रहा है। लगभग 4,000 वर्ग फुट में फैले इस केंद्र में होलोग्राम, एलईडी स्क्रीन और डिजिटल डिस्प्ले के जरिये बाघ, तेंदुए और दुर्लभ कैराकल जैसे वन्यजीवों की जानकारी दी जाएगी। यहां 11 अलग-अलग थीम पर आधारित झांकियां और जानवरों की शारीरिक बनावट समझाने वाले डिस्प्ले भी होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


