ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीगांधी स्मृति में संस्कार भारती ने मनाई महात्मा गांधी की 150वीं जयंती

गांधी स्मृति में संस्कार भारती ने मनाई महात्मा गांधी की 150वीं जयंती

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बीते तीन दिन से गांधी स्मृति में चल रहे संस्कार भारती के कला संस्कृति संगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपने...

गांधी स्मृति में संस्कार भारती ने मनाई महात्मा गांधी की 150वीं जयंती
नई दिल्ली। हिटीSun, 07 Oct 2018 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बीते तीन दिन से गांधी स्मृति में चल रहे संस्कार भारती के कला संस्कृति संगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपने गाने से समां बांध दिया। राजस्थानी कलाकारों के साथ मनोज तिवारी की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद तिवारी के जिया हो बिहार के लाला के कहने पर कार्यक्रम में नया रंग भर गया।

इसके के अलावा कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खूबसूरत प्रस्तुति हुई। आठों मान्यता प्राप्त शास्त्रीय नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुति भी कार्यक्रम में हुई। इसमें भरतनाट्यम में डॉ. सरोजा वैद्यानथन (पद्मभूषण), कुचिपुड़ी में राजा राधा रेड्डी (पद्मभूषण), ओडिसी में डॉ रंजना गौहर (पद्मश्री), कथक में कमिलिनी, कथकली में गुरु जगदीशन, मोहिनी अट्टम में जयप्रभा मेनन, मणिपुरी में श्रीमती खुलना साहनी और सत्रिया में डॉ. भबानन्द बोरबायन के छात्रों द्वारा आठों शास्त्रीय नृत्यों की एक साथ प्रस्तुति हुई। समारोह में उड़ान संगठन की ओर से नाटक (कलगी) एवं समूहगान प्रस्तुति की गई। 

इसके बाद सुखविंदर के दल की ओर से राजस्थानी लोकगीत एवं हरियाणवी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस खास मौके पर भारत सरकार की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बतौर मुख्य अतिथि अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनके अलावा जाने माने फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें