खेल : संजू सैमसन बने मार्च महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

संजू सैमसन बने मार्च महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आईसीसी अवॉर्ड -शानदार प्रदर्शन से

खेल : संजू सैमसन बने मार्च महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

संजू सैमसन बने मार्च महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आईसीसी अवॉर्ड-शानदार प्रदर्शन से विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाई-महिला वर्ग में न्यूजीलैंड की कप्तान एमेलिया केर चुनी गईंदुबई, एजेंसी। भारत की टी-20 विश्व कप की जीत के नायक संजू सैमसन को मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का मार्च महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया। 31 वर्षीय सैमसन को पहली बार यह सम्मान मिला है।न्यूजीलैंड की कप्तान एमेलिया केर ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद महिला वर्ग में तीसरी बार यह पुरस्कार हासिल किया। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में 16 विकेट लेने के अलावा 140 रन भी बनाए।शानदार

रहा प्रदर्शन : सैमसन को विश्व कप के शुरुआती मैचों में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली थी लेकिन बाद में जब उन्हें टीम में शामिल किया गया तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। सैमसन ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 गेंदों पर 89 रन बनाकर भारत को लगातार दूसरा खिताब जीतने में मदद की थी।उन्होंने उससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन बनाए थे। मार्च में खेले गए तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सैमसन ने 137.50 के औसत और 199.27 के शानदार स्ट्राइक रेट से 275 रन बनाए।महत्वपूर्ण दौर : सैमसन ने इस प्रदर्शन को करियर का महत्वपूर्ण दौर करार दिया। उन्होंने कहा, आईसीसी का महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल करना अविश्वसनीय अहसास है, विशेषकर इसलिए क्योंकि यह मेरे क्रिकेट करियर के सबसे अविस्मरणीय दौर में मिला है। पुरुष टी-20 विश्व कप में भारत की जीत में योगदान देना सचमुच एक सपने के साकार होने जैसा था और उस पल के महत्व को पूरी तरह समझने में मुझे कुछ समय लगा।सैमसन ने कहा, मुझे जो अवसर मिले, उनके लिए मैं आभारी हूं। मैं टीम के साथियों और कोचिंग स्टाफ का मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए आभारी हूं जिसके कारण मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।