खेल : संजू ने दिलाया सेमीफाइनल का टिकट
कोलकाता में संजू सैमसन ने शानदार 97 रन बनाकर भारत को टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में दो साझेदारियों के साथ 58 और 42 रन की साझेदारी की। भारत ने 196 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल किया। सैमसन की पारी ने टीम को संकट से उबारा।

कोलकाता, एजेंसी। जिस संजू सैमसन के लिए शुरुआत में टीम में जगह भी नहीं बन रही थी, वही टीम इंडिया के तरणहार बने। केरल का यह ओपनर रविवार को एक छोर पर डटा रहा और टीम को शान से टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाकर लौटा। शुरुआती पांच मुकाबलों में सैमसन ओपनिंग के लिए टीम की पहली पसंद नहीं थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर आठ में मिली हार के बाद अंतिम क्षणों में टीम प्रबंधन ने सलामी जोड़ी में बदलाव कर अभिषेक के साथ संजू को उतरा। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ भी टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में सैमसन टीम के संकटमोचक बने।
उन्होंने 97 रन की तूफानी पारी खेलने के साथ ही दो शानदार साझेदारियां भी निभाई। सैमसन ने कप्तान सूर्यकुमार (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 और तिलक (27) के साथ चौथे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। इससे भारतीय टीम ने सुपर आठ के अंतिम मुकाबले में 196 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाकर हासिल कर लिया। सैमसन ने 19वें ओवर में शेफर्ड को स्क्वॉयर लेग में छक्का और अगली गेंद पर चौका जड़कर जीत की औपचारिकता पूरी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 41 रन पर अभिषेक और ईशान के विकेट गंवा दिए थे। हुसैन ने तीसरे ओवर में हेटमायर के हाथों अभिषेक को कैच करवाया। होल्डर ने ईशान को पवेलियन भेजा। सूर्य ने संजू का अच्छा साथ दिया। इससे पहले खचाखच भरे ईडन गार्डंस पर वेस्टइंडीज की शुरुआत भी धीमी रही। रोस्टन चेस ने दो जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 40 रन बनाए। उन्होंने कप्तान होप (32) के साथ पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। इसके बाद पॉवेल और होल्डर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पांचवें विकेट के लिए 35 गेंद में 76 रन ठोक दिए। पॉवेल ने 19 गेंद में 34 जबकि होल्डर ने 22 गेंद में 37 रन बनाए। इससे विडींज टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। इसी मैदान पर 2016 चैंपियन बनने वाली कैरेबियाई टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई । ------------------- ------------------ छक्कों का रिकॉर्ड -19 छक्कों के साथ शिमरोन हेटमायर विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने पाक के फरहान (18 छक्के) को पीछे छोड़ा -76 छक्के वेस्टइंडीज अब तक लगा चुकी है। यह एक टूर्नामेंट में दूसरे सर्वाधिक हैं। बुल्गारिया ने पिछले साल जिब्राल्टर और तुर्की के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में रिकॉर्ड 78 छक्के जड़े थे। --------------------------- पॉवेल वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी पॉवेल टी-20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज की ओर से 150 या अधिक छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने 117वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने निकोलस पूरन (149 छक्के) को पीछे छोड़ा। इविन लुईन (136 छक्के) तीसरे नंबर पर हैं। ------------- सेमीफाइनल लाइन अप दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड 4 मार्च : कोलकाता ----------------- इंग्लैंड बनाम भारत 5 मार्च : मुंबई ----------------- नंबर गेम -20वें लगातार मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने कम से एक विकेट लेने का सिलसिला जारी रखा -36 रन बुमराह के विश्व कप में दूसरे सर्वाधिक है। इससे पहले 2016 में उन्होंने विंडीज के खिलाफ 42 रन लुटाए थे ---------------------------------- सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया भारतीय टीम ने विश्व कप का अपना सबसे बड़ा लक्ष्या हासिल किया। इससे पहले 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 173 रन का लक्ष्य हासिल किया था। यही नहीं यह ईडन गार्डंस का भी सबसे बड़ा लक्ष्य है। भारतीय टीम ने 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 158 रन का हासिल पाया था। सौ प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड इसके साथ ही भारतीय टीम ने ईडन गार्डंस में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना सौ प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बराबर रखा। यह उसकी इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ यहां पांच मैचों में पांचवीं जीत है। वहीं विश्व कप में पांच मैचों में वेस्टइंडीज पर दूसरी विजय है। --------------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



