शरद पवार राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे : राउत

Feb 14, 2026 05:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के नेता इस पर चर्चा करेंगे। राउत ने बताया कि पवार का 60 वर्षों का विधायी अनुभव है और अप्रैल में उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। एमवीए के पास केवल एक उम्मीदवार भेजने की क्षमता है।

शरद पवार राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे : राउत

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को दावा किया कि एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार आगामी राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। साथ बताया कि महाविकास अघाड़ी आघाडी (एमवीए) के नेता एक साथ बैठकर इस पर चर्चा करेंगे। राउत ने पत्रकारों से कहा कि एनसीपी के दोनों गुटों में विलय की संभावना नहीं है। कहा कि मेरी शरद पवार से बातचीत हुई। उन्होंने मुझे बताया कि वह राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। संसद के उच्च सदन के सदस्य राउत ने कहा कि 85 वर्षीय पवार देश के एक वरिष्ठ नेता हैं, जिनके पास लगभग 60 वर्षों का विधायी अनुभव है। पवार समेत सात सदस्यों का अप्रैल में राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

एमवीए की कम सदस्य संख्या के कारण वह राज्यसभा में केवल एक उम्मीदवार भेज सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।