Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSanjay Raut Accuses BJP of Targeting Political Rivals Amid Drug Arrest of Eknath Khadse s Son-in-law
अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को परेशान कर रही भाजपा : राउत

अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को परेशान कर रही भाजपा : राउत

संक्षेप: एकनाथ खडसे के दामाद की गिरफ्तारी के एक दिन बाद, शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को बदनाम कर रही है। राउत ने कहा कि खडसे ने भाजपा नेता गिरीश महाजन का...

Mon, 28 July 2025 05:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मुंबई, एजेंसी। मादक पदार्थ मामले में एकनाथ खडसे के दामाद की गिरफ्तारी के एक दिन बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाकर उन्हें बदनाम कर रही है। राउत ने दावा किया कि खडसे ने भाजपा नेता गिरीश महाजन का नाम हनी ट्रैप कांड से जोड़ा था और इस कारण उन्हें निशाना बनाया जा गया है। एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे का विवाह प्रांजल खेवलकर से हुआ है। पुलिस ने शनिवार देर रात पुणे के एक अपार्टमेंट में हो रही कथित ड्रग पार्टी पर छापा मारा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान दावा किया कि मौके से मादक पदार्थ, हुक्का और शराब जब्त की गई है। पुलिस ने इस मामले में खेवलकर को छह अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। रोहिणी खडसे शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की महाराष्ट्र में महिला इकाई की अध्यक्ष हैं।