
दावा:: उद्योगपति संजय कपूर की मौत प्राकृतिक नहीं: रानी कपूर
संक्षेप: उद्योगपति संजय कपूर की मां रानी कपूर ने उनके निधन को स्वाभाविक नहीं मानते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी मौत के पीछे कुछ छिपा हुआ है और वार्षिक आम बैठक को स्थगित करने की अपील की है। संजय...
नई दिल्ली, एजेंसी। उद्योगपति संजय कपूर की मौत के बाद उनकी मां रानी कपूर ने दावा किया है कि उनके बेटे की मौत प्राकृतिक नहीं थी। इसकी जांच होनी चाहिए। रानी कपूर ने कंपनी सोना कॉमस्टार और सेबी को लिखे पत्र में बेटे की मौत को 'स्वाभाविक नहीं' बताया है। उनका कहना है कि जो कारण सामने आया है उससे कहीं ज्यादा कुछ छिपा हुआ है। उन्होंने कंपनी के वार्षिक आम बैठक को तत्काल स्थगित करने की अपील की है। उनका तर्क है कि गहरे शोक और उलझे हुए हालात में वार्षिक आम बैठक आयोजित करना सही नहीं है। उन्होंने दावा किया है कि उनके बेटे की मौत के तुरंत बाद उन्हें दबाव में लेकर कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया था।
रानी कपूर के वकील वैभव गग्गर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रानी कपूर, कपूर परिवार और सोना ग्रुप की हेड हैं। इकलौते बेटे की मौत के सदमे से उबरने के दौरान, कुछ ऐसी घटनाएं घटी हैं जिससे रानी कपूर के मन में न केवल मौत के तरीके को लेकर, बल्कि विरासत को लेकर भी कुछ आशंकाएं पैदा हो गई हैं। मालूम हो दावा किया गया कि बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून को ब्रिटेन में पोलो खेलते समय मधुमक्खी निगलने से निधन हो गया था। दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




