करोड़ों साल पहले नमक की वजह से जम गई थी धरती

Mar 07, 2026 01:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नॉर्वे के आर्कटिक विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने शोध में बताया है कि लगभग 70 करोड़ साल पहले पृथ्वी के जमने में नमक की महत्वपूर्ण भूमिका थी। समुद्र का पानी जमने पर नमक बर्फ से बाहर निकलकर सतह पर जमा हो जाता है, जिससे ठंड बढ़ती है और पृथ्वी को जमने में मदद मिलती है।

करोड़ों साल पहले नमक की वजह से जम गई थी धरती

ओस्लो, एजेंसी। नॉर्वे के आर्कटिक विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने शोध में खुलासा किया है कि लगभग 70 करोड़ साल पहले पृथ्वी के पूरी तरह जमने के पीछे नमक की बड़ी भूमिका थी। शोध के अनुसार, जब समुद्र का पानी जमता है, तो नमक बर्फ से बाहर निकलकर सतह पर जमा हो जाता है। बहुत अधिक ठंड में यह नमक सफेद क्रिस्टल की एक चमकदार परत बना लेता है। यह नमक की परत सूरज की रोशनी को बर्फ से भी ज्यादा तेजी से वापस अंतरिक्ष में परावर्तित करती है। इससे पृथ्वी की गर्मी कम होती गई और ठंड और भी भयानक हो गई।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस ‘नमक असर’ ने पृथ्वी को जमने में मदद की और बर्फ को पिघलने से रोकने में कई ज्यादा मजबूत बनाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।