Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSakshi Lakshya and Jasmin Advance to Quarterfinals at World Boxing Cup
खेल : साक्षी, सचिन और जैस्मिन क्वार्टर फाइनल में

खेल : साक्षी, सचिन और जैस्मिन क्वार्टर फाइनल में

संक्षेप:

अस्ताना में विश्व मुक्केबाजी कप में साक्षी (54 किग्रा), लक्ष्य चाहर (80 किग्रा) और जैस्मिन (57 किग्रा) ने जीत हासिल की और क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। साक्षी ने इंग्लैंड की चार्ली डेविसन को 5-0 से...

Tue, 1 July 2025 10:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अस्ताना, एजेंसी। साक्षी (54 किग्रा), लक्ष्य चाहर (80 किग्रा) और जैस्मिन (57 किग्रा) ने विश्व मुक्केबाजी कप में जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। साक्षी ने मंगलवार को अपने शुरुआती मुकाबले में इंग्लैंड की चार्ली डेविसन को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से और जैस्मिन ने अजरबैजान की अयनुर मिकायिलोवा को इसी अंतर से पराजित किया। लक्ष्य ने बुल्गारिया के विलियम चोलोव को 4-1 से मात दी। मनीष राठौर (55 किग्रा) को जापान के रूई यामागुची के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। इससे पहले सचिन सिवाच, हितेश गुलिया, मुस्कारन और संजू अंतिम-8 में पहुंच चुके हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।