Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSai Sudharsan Fractures Rib Likely Out for Six Weeks
खेल : साई की पसली में फ्रैक्चर, छह हफ्ते हो सकते हैं बाहर

खेल : साई की पसली में फ्रैक्चर, छह हफ्ते हो सकते हैं बाहर

संक्षेप:

साई की पसली में फ्रैक्चर, छह हफ्ते हो सकते हैं बाहर नई दिल्ली। युवा

Jan 02, 2026 06:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

साई की पसली में फ्रैक्चर, छह हफ्ते हो सकते हैं बाहर नई दिल्ली। युवा भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन पसली में फ्रैक्चर होने के कारण करीब छह हफ्ते तक मैदान से बाहर हो सकते हैं। उन्हें हाल में मध्य प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सुदर्शन भारत की सफेद गेंद की टीम का हिस्सा नहीं हैं। अहमदाबाद में तमिलनाडु और मध्य प्रदेश के बीच मैच में डाइव लगाकर रन पूरा करते समय उनकी दाईं ओर की सातवीं पसली (एंटीरियर कॉर्टेक्स) में फ्रैक्चर हो गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब 24 वर्षीय सुदर्शन का तमिलनाडु के बचे मुकाबलों में खेलना मुश्किल है। हालांकि उनके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस के लिए उपलब्ध रहने की संभावना है। सुदर्शन ने 29 दिसंबर को बेंगलुरु स्थित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में रिपोर्ट किया था। स्कैन की रिपोर्ट में दाईं ओर की सातवीं पसली के ‘एंटीरियर कॉर्टेक्स’ में हल्का फ्रैक्चर आया है। जिस स्थान पर उन्हें फ्रैक्चर हुआ, उसी जगह उन्हें टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में नेट सत्र के दौरान चोट लगी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि शरीर के ऊपरी हिस्से की ट्रेनिंग अगले सात से 10 दिनों में शुरू की जाएगी। ऐसी चोट ठीक होने में आमतौर पर छह से आठ सप्ताह का समय लगता है।