ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीसफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर गए, मरीज परेशान

सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर गए, मरीज परेशान

राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सैकड़ों रेजिडेंट डॉक्टर, इंटर्न और अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट हड़ताल पर चले गए हैं। ये डॉक्टर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।  डॉक्टर्स की...

सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर गए, मरीज परेशान
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 28 Feb 2018 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सैकड़ों रेजिडेंट डॉक्टर, इंटर्न और अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट हड़ताल पर चले गए हैं। ये डॉक्टर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

डॉक्टर्स की हड़ताल को देखते हुए एहतियातन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। अभी स्ट्राइक और प्रोटेस्ट चल रहा था। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनुभव के अनुसार जो सीट उपलब्ध हैं उनको लेकर विवाद है और साथ में प्रिंसिपल को चेंज करने को लेकर भी उनमें नाराजगी है।

मरीजों के गुस्से का शिकार बने लोकनायक अस्पताल के डॉक्टर, हुई पिटाई

डॉक्टरों का कहना है कि इस स्ट्राइक से इमरजेंसी सेवाओं को ओपीडी से अलग रखा गया है। हालांकि, जो रेजिडेंट डॉक्टर, इंटर्न और अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट हैं वो फिलहाल अपनी सेवा नहीं दे रहे हैं। 

लेकिन दूसरी तरफ अस्पताल की ओपीडी में आए मरीज और उनके तीमारदार परेशान होते देखे गए। फरीदाबाद से आई एक लेडी अनिता ने बताया कि उसका यहां से इलाज चल रहा है, लेकिन यहां उसे अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें