Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSaeed Ajmal Criticizes ICC for India s Dominance in Cricket
खेल : भारत को लेकर आईसीसी पर भड़के सईद अजमल

खेल : भारत को लेकर आईसीसी पर भड़के सईद अजमल

संक्षेप:

भारत को लेकर आईसीसी पर भड़के सईद अजमल कराची। पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर

Jan 12, 2026 05:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत को लेकर आईसीसी पर भड़के सईद अजमल कराची। पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने कहा है कि अगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अपने कामकाज में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा ‘वर्चस्व’ से निपटने में नाकाम रहती है तो उसके अस्तित्व का कोई मतलब नहीं है। आईसीसी के वर्तमान अध्यक्ष बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह हैं। अजमल ने सोमवार को कहा, अगर आईसीसी विश्व क्रिकेट के समग्र हित में निष्पक्ष और सैद्धांतिक फैसला नहीं कर सकती है तो उसे अपना कामकाज बंद कर देना चाहिए। अगर आईसीसी भारतीय बोर्ड पर अपने फैसले लागू नहीं करा सकती तो उसके अस्तित्व का कोई मतलब नहीं बनता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारत का वैश्विक प्रतियोगिताओं में भी पाक में खेलने से इनकार करना आईसीसी की ‘बेबसी’ का एक प्रमुख उदाहरण है।