अशोक गहलोत ने अलोचना की, सचिन पायलट ने स्नेह बताया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अपडेट--‘सचिन पायलट मेरे बेटे जैसे हैं: अशोक गहलोत’ बॉक्स जोड़ा गया है जयपुर,

अशोक गहलोत ने अलोचना की, सचिन पायलट ने स्नेह बताया

जयपुर, एजेंसी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने गुरुवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की हालिया आलोचना को तवज्जो ना देते हुए कहा कि गहलोत ने हमेशा उनके प्रति स्नेह दिखाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और भाजपा से मुकाबला करने के लिए सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट रहना चाहिए। दौसा में गहलोत की टिप्पणियों पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पायलट ने नपे-तुले अंदाज में बात की और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर कोई सीधा हमला करने से परहेज किया।

गहलोत की टिप्पणियों पर पायलट की प्रतिक्रिया

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे देश में यह संदेश दिया है कि हमें ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलनी चाहिए। हमें मिलकर भाजपा के कुशासन से लड़ना है। नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी मिलकर उस संघर्ष को आगे बढ़ा रहे हैं। मुझे भरोसा है कि राजस्थान में कांग्रेस हमेशा मजबूत रही है और देश में एक मिसाल कायम की है। हमें उस परंपरा को आगे बढ़ाना है।

गहलोत की नाराज़गी पर पायलट का स्पष्टीकरण

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा था कि उनके वफादार विधायक पार्टी आलाकमान द्वारा चुने गए किसी भी नेता को स्वीकार करने को तैयार थे, सिवाय पायलट के, क्योंकि वे अभी भी 2020 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ पायलट की बगावत से नाराज हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पायलट को सच स्वीकार करना चाहिए और अपनी गलतियों को मानना ​​चाहिए।

सचिन पायलट मेरे बेटे जैसे हैं: अशोक गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट उनके लिए बेटे की तरह हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके रिश्तों के बारे में उनकी बातें दिल से कही गई थीं और उनके पीछे कोई बुरी मंशा नहीं थी। गहलोट ने कहा कि हाल ही में सार्वजनिक रूप से दिए गए उनके बयानों का मकसद देश के सामने सच्चाई रखना था, क्योंकि ऐसी धारणा बन गई थी कि मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का पद ठुकरा दिया था।

सामान्य प्रश्न

सचिन पायलट ने अशोक गहलोत की आलोचना के बारे में क्या कहा?
सचिन पायलट ने कहा कि गहलोत ने हमेशा उनके प्रति स्नेह दिखाया है और उन्होंने आलोचना को तवज्जो ना देने का फैसला किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।