ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीरूस ने परमाणु युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों को चेताया

रूस ने परमाणु युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों को चेताया

मास्को, एजेंसी। रूस की सुरक्षा परिषद के उप सचिव दिमित्री मेदवेदेव ने परमाणु युद्ध...

रूस ने परमाणु युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों को चेताया
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 24 Mar 2023 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

मास्को, एजेंसी। रूस की सुरक्षा परिषद के उप सचिव दिमित्री मेदवेदेव ने परमाणु युद्ध के बढ़ते खतरे को लेकर गुरुवार को पश्चिमी देशों को आगाह किया।

मेदवेदेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गिरफ्तारी की धमकी देने वाले जर्मनी के एक मंत्री की आलोचना भी की। मेदवेदेव ने एक वीडियो संदेश में संवाददाताओं से कहा कि पश्चिमी देशों के साथ रूस के संबंध सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गए हैं।

परमाणु युद्ध के खतरे के कम होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव ने कहा, ‘नहीं, परमाणु युद्ध का खतरा घटा नहीं है, बल्कि बढ़ा है। हर दिन जब वे यूक्रेन को विदेशी हथियार प्रदान करते हैं, तो परमाणु युद्ध के कारण होने वाले सर्वनाश की स्थिति करीब आती है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें