ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीरूस ने फिर दोहराया, कहा-वह पाकिस्तान को हथियारों की सप्लाई नहीं करेगा

रूस ने फिर दोहराया, कहा-वह पाकिस्तान को हथियारों की सप्लाई नहीं करेगा

रूस ने एक बार फिर से यह दोहराया है कि वो पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति नहीं करेगा। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच हुई बैठक में रूस ने यह बता दोहराई है। राजनाथ सिंह के साथ बैठक में रूसी...

रूस ने फिर दोहराया, कहा-वह पाकिस्तान को हथियारों की सप्लाई नहीं करेगा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 04 Sep 2020 01:29 AM
ऐप पर पढ़ें

रूस ने एक बार फिर से यह दोहराया है कि वो पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति नहीं करेगा। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच हुई बैठक में रूस ने यह बता दोहराई है। राजनाथ सिंह के साथ बैठक में रूसी समकक्ष जनरल सर्गेई शोइगू ने कहा कि पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति पर रूसी प्रतिबद्धता भारतीय अनुरोध का पालन करती है

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मंत्री ने भारत की रक्षा एवं सुरक्षा जरूरतों के अनुरूप रूस द्वारा निरंतर तेजी से सहायता मुहैया करने के लिए भी रूस की सराहना की। साथ ही, दोनों पक्ष समय पर रक्षा उपकरणों की आपूर्ति के लिए संपर्क बनाए रखेंगे। मंत्रालय ने कहा कि सिंह ने रूसी रक्षा मंत्री को आत्मनिर्भर भारत के संदर्भ में रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया कार्यक्रम की भी जानकारी दी। 

मंत्रालय ने अलग ट्वीट में कहा कि रूसी रक्षा मंत्री ने मेक इन इंडिया कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रियता से शामिल होने और अगले साल फरवरी में एयरो इंडिया एग्जिबिशन में भागीदारी की रूस की प्रतिबद्धता भी दोहराई। 

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा कि शोइगू के साथ उनकी वार्ता ''शानदार रही। उन्होंने एक ट्वीट करके कहा, ''आज मास्को में रूसी रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोइगू के साथ बैठक शानदार रही। हमने कई मुद्दों पर बात की, विशेष रूप से इस पर कि दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को कैसे और गहरा किया जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें