Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRussia Launches Over 400 Drone and Missile Attacks on Ukraine Causing Casualties and Destruction
रूस ने कीव पर किए 400 से ज्यादा ड्रोन-मिसाइल हमले

रूस ने कीव पर किए 400 से ज्यादा ड्रोन-मिसाइल हमले

संक्षेप: रूस ने शुक्रवार तड़के यूक्रेन पर 400 से अधिक ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इस हमले में चार लोग मारे गए और 27 से अधिक घायल हुए। हमलों से कई शहरों में व्यापक नुकसान हुआ, जिसमें अजरबैजान के दूतावास को भी क्षति पहुंची। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे सुनियोजित हमला बताया।

Fri, 14 Nov 2025 04:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कीव, एजेंसी। रूस ने शुक्रवार तड़के यूक्रेन पर 400 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इससे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। हमलों में चार लोग मारे गए और 27 से ज्यादा घायल हैं। ये हमले राजधानी कीव समेत कई शहरों में किए गए गए। कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि आपात दल ने कई हमलों का जवाब दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि देश भर में हुए इस हमले में कम से कम 430 ड्रोन और 18 मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। यह सुनियोजित हमला लोगों और नागरिकों को यथासंभव अधिक नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अजरबैजान का दूतावास क्षतिग्रस्त जेलेंस्की ने बताया कि रूसी हमलों में एक इस्कंदर मिसाइल के अवशेष अजरबैजान के दूतावास पर गिरे, जिससे यहां काफी नुकसान हुआ है। हमलों के बाद कई क्षेत्रों में बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। दार्नित्स्की जिले में हमले के कारण तीन अपार्टमेंट, एक निजी घर और खुले क्षेत्र में आग लग गई। पोदिल्स्की जिले में पांच आवासीय और एक गैर-आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए। शेवचेंकोव्स्की जिले में आधा दर्जन घरों को नुकसान पहुंचा। होलोसीव्स्की में एक अस्पताल, दो घरों को नुकसान पहुंचा। देस्नियान्स्की और सोलोमियान्स्की जिलों में हमलों के बाद रिहायशी इमारतों में आग लग गई। क्षेत्रीय प्रमुख मायकोला कलाश्निक ने बताया कि कीव क्षेत्र में रूसी हमलों से महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और घरों को नुकसान पहुंचा, जिससे कम से कम एक नागरिक घायल हो गया। कई शहरों में धमाके हमलों के कारण कई शहरों में एक के बाद एक कई धमाके सुने गए और कई घरों में आग भी लग गई। लगातार होते हमलों से लोगों में दहशत देखी गई और वह जान बचाने के लिए बंकरों की ओर भागे। सर्दियों के मौसम में रूसी हमलों से यहां के ऊर्जा बुनियादी ढांचो, विद्युत संयंत्रों को बड़ा नुकसान पहुंचा है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।