Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRussia Launches Massive Drone Attack on Ukraine Killing Three Including Child
रूस का यूक्रेन पर 650 से अधिक ड्रोन, मिसाइल से हमला, तीन मरे

रूस का यूक्रेन पर 650 से अधिक ड्रोन, मिसाइल से हमला, तीन मरे

संक्षेप:

- 13 क्षेत्रों में घरों और बिजली ग्रिड को निशाना बनाया - भीषण सर्दी में

Dec 23, 2025 07:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कीव, एजेंसी। रूस ने सोमवार रात यूक्रेन पर 650 से अधिक ड्रोन और तीन दर्जन मिसाइलें दागीं। यह व्यापक हमला रात में शुरू हुआ और मंगलवार को दिन तक जारी रहा। इस हमले में चार वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि बमबारी ने यूक्रेन के 13 क्षेत्रों में घरों और बिजली ग्रिड को निशाना बनाया, जिससे भीषण सर्दी में व्यापक स्तर पर बिजली गुल हो गई। जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि बमबारी से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का यूक्रेन पर आक्रमण जारी रखने का इरादा जाहिर हो गया है।

यूक्रेनी और यूरोपीय अधिकारियों का दावा है कि पुतिन अमेरिका के नेतृत्व वाले शांति प्रयासों में गंभीरता से सहयोग नहीं कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि यह हमला रूसी प्राथमिकताओं का बेहद स्पष्ट संकेत है। यह व्यापक हमला क्रिसमस से ठीक पहले किया गया, जब लोग अपने परिवारों के साथ घर पर सुरक्षित रहना चाहते हैं। दरअसल, यह हमला ऐसे समय में किया गया, जब इस युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं। पुतिन यह बात स्वीकार नहीं कर सकते कि हमें हत्याएं बंद करनी होंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;