ईरान पैकेज ::: ईरान और खाड़ी देशों के संपर्क में है रूस : क्रेमलिन
मॉस्को, एजेंसी। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कहा कि रूस ईरानी

मॉस्को, एजेंसी। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कहा कि रूस ईरानी नेतृत्व के साथ लगातार संपर्क में है और खाड़ी देशों के साथ भी संवाद बनाए हुए है। पेस्कोव ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों पर गहरी निराशा जताई। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ जब अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति दिखाई दे रही थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रूस यूक्रेन को लेकर अमेरिका की मध्यस्थता वाली वार्ताओं में भाग लेना जारी रखेगा और संघर्ष समाप्त करने के प्रयासों के लिए वॉशिंगटन की सराहना की। ईरान में नए सुप्रीम लीडर की जल्द नियुक्ति की उम्मीद: अलिरेजा अराफी ईरान के वरिष्ठ धर्मगुरु अलिरेजा अराफी ने अस्थायी नेतृत्व परिषद के सदस्य बनाए जाने के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान में कहा कि नए सुप्रीम लीडर की नियुक्ति जल्द होनी चाहिए।
राज्य टेलीविजन पर प्रसारित टिप्पणी में अराफी ने बताया कि 88 सदस्यीय एसेंबली पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के उत्तराधिकारी का चयन करेगी। फिलहाल कोई स्पष्ट उत्तराधिकारी सामने नहीं है। जॉर्डन में आंशिक रूप से हवाई क्षेत्र बंद जॉर्डन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने घोषणा की है कि देश का हवाई क्षेत्र रोजाना शाम 6 बजे से सुबह 7 बजे तक अगले आदेश तक बंद रहेगा। इसे आंशिक और अस्थायी कदम बताया गया है। बेरूत में इजरायली हमलों से लोग स्कूलों में शरण लेने को मजबूर लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायल द्वारा किए गए भीषण हवाई हमलों के बाद दक्षिणी लेबनान और दक्षिणी उपनगरों से विस्थापित परिवार स्कूलों में शरण लेने पहुंचे। यह हमला हिज्बुल्ला द्वारा सीमा पार मिसाइल दागे जाने के कुछ घंटों बाद हुआ। एक अस्थायी आश्रय में बदले गए सरकारी स्कूल में परिवार गद्दे, प्लास्टिक बैग और कपड़ों के साथ पहुंचे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



