यूक्रेन के बंदरगाह पर दो पोतों पर रूस का हमला

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मॉस्को ने दावा किया है कि उसकी सेना ने मायकोलाइव बंदरगाह पर सैन्य सामान ले जा रहे दो यूक्रेनी पोतों पर हमला किया। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, दोनों पोतों को जानबूझकर निशाना बनाया गया, लेकिन इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच समुद्री गतिविधियाँ बढ़ी हैं।

यूक्रेन के बंदरगाह पर दो पोतों पर रूस का हमला

मॉस्को, एजेंसी। रूस ने सोमवार को दावा किया कि उसकी सेना ने दक्षिणी यूक्रेन के मायकोलाइव बंदरगाह पर सैन्य सामान ले जा रहे दो पोतों पर हमला किया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों पोत सैन्य सामग्री लेकर जा रहे थे और उन्हें निशाना बनाया गया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। हाल के सप्ताहों में रूस और यूक्रेन ने काला सागर और आजोव सागर के आसपास अपनी सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के दर्जनों पोतों को निशाना बनाया है, जिनमें तेल टैंकर और मालवाहक पोत शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।