केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की और मंत्रालय की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीण विकास राज्यमंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी भी उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति ने रोजगार और कौशल विकास के अवसरों में वृद्धि पर जोर दिया।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को संसद भवन में उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें मंत्रालय की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीण विकास राज्यमंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी भी मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति कार्यालय ने 'एक्स' पोस्ट में बताया कि केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र में बदलाव और जन कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उपराष्ट्रपति ने रोजगार और कौशल विकास के अवसरों में वृद्धि के साथ-साथ सुदृढ़ ग्रामीण विकास पर जोर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


