चीन में बत्तख के पेट से निकला सोना

Mar 07, 2026 12:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

चीन के लोंगहुई प्रांत में एक ग्रामीण को अपनी बत्तख के पेट में सोने के कण मिले हैं। यह क्षेत्र चेनशुई नदी और सोने के भंडारों के लिए जाना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बत्तखें दाना चूसते समय मिट्टी के साथ सोने के कण निगल लेती हैं। इसकी पुष्टि के लिए जांच जरूरी होगी।

चीन में बत्तख के पेट से निकला सोना

बीजिंग, एजेंसी। चीन के लोंगहुई प्रांत में एक ग्रामीण को अपनी बत्तख के पेट में सोने के कण मिले हैं। यह घटना उस इलाके की है जो कभी चेनशुई नदी और सोने के भंडारों के लिए मशहूर था। क्या है मामला : आज भी नदी की रेत में सोने के अंश मिलते रहते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बत्तखें अक्सर दाना चुगते समय मिट्टी के साथ छोटे कंकड़ या धातु के कण निगल लेती हैं। चूंकि सोना शरीर में पचता नहीं है, इसलिए वह पाचन तंत्र के जरिए बाहर निकल जाता है या पेट में जमा रह जाता है। यह पक्का करने के लिए कि यह असली सोना है, जांच जरूरी होगी।पुरानी

परंपरा की यादें : यह घटना तांग राजवंश (618-907 ईस्वी) की परंपरा की याद दिलाती है। उस समय किसान जानबूझकर बत्तखों को ऐसी मिट्टी में छोड़ते थे, जहां सोना होने की संभावना होती थी, और बाद में उनकी बीट से सोने के कण इकट्ठा करते थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।