रुपया छह पैसे टूटकर 90.29 प्रति डॉलर पर बंद

Jan 14, 2026 04:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मुंबई में रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.29 पर बंद हुआ, जो कि छह पैसे की गिरावट है। डॉलर की मजबूती, विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू बाजारों में गिरावट के कारण रुपया कमजोर हुआ। हालांकि, मुद्रास्फीति में कमी और ब्याज दरों में संभावित कटौती से रुपये को समर्थन मिल सकता है।

रुपया छह पैसे टूटकर 90.29 प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई। रुपया बुधवार को शुरुआती बढ़त गंवाता हुआ छह पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.29 (अस्थायी) पर बंद हुआ। डॉलर में मजबूती, विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू बाजारों में गिरावट के कारण केंद्रीय बैंक के संभावित हस्तक्षेप का प्रभावी असर नहीं रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति और भू-राजनीतिक तनाव के कारण रुपये के नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने के आसार हैं। हालांकि मुद्रास्फीति में नरमी के बीच ब्याज दर में कटौती की कम होती संभावना एवं केंद्रीय बैंक द्वारा किसी भी हस्तक्षेप से रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, 90.26 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 90.30 के निचले और 89.94 के उच्च स्तर पर पहुंचा। अंत में डॉलर के मुकाबले 90.29 (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।