रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ बंद
मुंबई में, भारतीय रिजर्व बैंक के नेतृत्व में बदलाव से मौद्रिक नीति में नरमी की उम्मीदें बढ़ने पर, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.85 पर स्थिर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अगले महीने की...

मुंबई, एजेंसी। भारतीय रिजर्व बैंक के नेतृत्व में बदलाव से मौद्रिक नीति में नरमी की उम्मीदें बढ़ने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये को थोड़ा समर्थन मिला। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया एक पैसे की मामूली तेजी के साथ 84.85 के भाव पर लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि बाजार अब फरवरी में आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कर रहा है। जबकि घरेलू बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी डॉलर सूचकांक में उछाल ने रुपये पर और दबाव डाला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.80 पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान यह 84.86 के अपने निचले स्तर पर पहुंचा। सत्र के अंत में रुपया 84.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से सिर्फ एक पैसे की बढ़त है। सोमवार को रुपये में एक महीने से अधिक की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी। यह 20 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 84.86 के अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


