
रुपया 20 पैसे टूटकर 88.68 प्रति डॉलर पर
मुंबई में अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट के साथ 88.68 पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों में कमी से ये गिरावट आई। डॉलर इंडेक्स भी 0.03 प्रतिशत गिरकर 100.19 पर आ गया।
मुंबई, एजेंसी। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 20 पैसे टूटकर 88.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा में आई बड़ी मजबूती तथा फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीद कम होने से रुपये में यह गिरावट आई। विदेशी मुदा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बैठक के ब्योरे में यह इशारा मिलने से कि ज़्यादातर अधिकारी अक्टूबर में ब्याज दर में कटौती के बाद दिसंबर में ब्याज कटौती के खिलाफ थे, डॉलर में तेजी आई है और यह 100 के स्तर से ऊपर चला गया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया 88.63 पर खुला, फिर नीचे गिरा और दिन के कारोबार में 88.74 के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।
यह दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले 88.62 के सबसे ऊंचे स्तर पर भी पहुंचा। रुपया आखिरकार कारोबार के अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 88.68 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 20 पैसे की गिरावट है। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे बढ़कर 88.48 पर बंद हुआ। इस बीच, दुनिया की छह प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.03 प्रतिशत गिरकर 100.19 रह गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




