मोदी से घबराए हुए हैं राज ठाकरे : कोश्यारी

Feb 11, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे प्रधानमंत्री मोदी से डर रहे हैं। ठाकरे ने आरएसएस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों पर टिप्पणी की थी। कोश्यारी ने कहा कि लोग भय के कारण नहीं आए थे, बल्कि ठाकरे ही मोदी से अधिक डरे हुए हैं।

मोदी से घबराए हुए हैं राज ठाकरे : कोश्यारी

-आरएसएस कार्यक्रम पर बयानबाजी तेज मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बुधवार को कहा कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर घबराए हुए हैं। उनका यह बयान ठाकरे की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ प्रमुख हस्तियां मोदी सरकार के डर से मुंबई में आयोजित आरएसएस कार्यक्रम में शामिल हुईं। हाल ही में आयोजित आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के संवाद कार्यक्रम में फिल्म जगत और प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग उपस्थित हुए थे। नासिक में पत्रकारों से बातचीत में कोश्यारी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि लोग किसी भय के कारण कार्यक्रम में पहुंचे थे।

राज ठाकरे ही मोदी से ज्यादा डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सभी नागरिकों को समान दृष्टि से देखते हैं और किसी को आशंकित होने की आवश्यकता नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।