संघ प्रमुख भागवत दो दिवसीय दौरे पर त्रिपुरा पहुंचे

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भगवत सोमवार को त्रिपुरा पहुंचे। वे पश्चिम त्रिपुरा जिले में स्थित मां सौदर्य चिन्मयी मंदिर का उद्घाटन करने आए हैं। इस समारोह में त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी और मुख्यमंत्री माणिक साहा भी शामिल होंगे।

संघ प्रमुख भागवत दो दिवसीय दौरे पर त्रिपुरा पहुंचे

अगरतला, एजेंसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भगवत दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को त्रिपुरा पहुंचे। संगठन के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रदेश के पश्चिम त्रिपुरा जिले में स्थित एक धार्मिक संगठन चिन्मय मिशन के परिसर में मां सौदर्य चिन्मयी मंदिर स्थित है जो देवी त्रिपुर सुंदरी को समर्पित है। इसका गर्भगृह 27 काले पत्थर के स्तंभों से भव्य रूप में निर्मित किया गया है, जिन्हें खासतौर पर तमिलनाडु से लाया गया था। आरएसएस के त्रिपुरा प्रांत के प्रचारक तापस रॉय ने कहा, संघ प्रमुख सोमवार को पश्चिम त्रिपुरा जिले के मोहनपुर उपमंडल के फकीरमुरा में मंगलवार को एक मंदिर का उद्घाटन करने के लिए यहां पहुंचे।

त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी, महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी अभिषेक समारोह में उपस्थित रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।