ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग के तीन गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेनों में चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें बिहार और छत्तीसगढ़ के निवासी शामिल हैं। यह गिरोह बेरोजगार युवाओं को मासिक वेतन देकर चोरी करवाता था। मामले की जांच जारी है।

नागपुर, एजेंसी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेनों में चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह बेरोजगार युवाओं को मासिक वेतन देकर चोरी करवाता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के खगड़िया निवासी कैलाश दास (42) और छत्तीसगढ़ के मिथिलेश शाह (29) व किशन निषाद (22) के रूप में हुई है। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, गिरोह का मास्टरमाइंड अभी फरार है। वह बेरोजगार युवाओं को 15 से 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन का लालच देकर उन्हें अपने साथ जोड़ता था। इसके बाद उन्हें ट्रेनों में चोरी करने की ट्रेनिंग भी दी जाती थी।
यह गिरोह नागपुर, इतवारी, भिलाई, रायगढ़ और बिलासपुर समेत कई क्षेत्रों में सक्रिय था।हाल ही में ट्रेनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ ने विशेष अभियान चलाया था। इसी दौरान तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिससे इस संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


