Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRouse Avenue Court Acquits Six in Allahabad Bank Housing Loan Fraud Case
आवास ऋण घोटाले के मामले छह आरोपी बरी

आवास ऋण घोटाले के मामले छह आरोपी बरी

संक्षेप: नोटिस भेजने में भी मिली खामियां, सीबीआई सबूत पेश करने में नाकाम, कोर्ट ने आरोपियों को संदेह का लाभ दिया

Sun, 26 Oct 2025 10:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राउज एवेन्यू कोर्ट ने इलाहाबाद बैंक की वजीरपुर शाखा में आवास ऋण अनियमितताओं से जुड़े दो दशक पुराने मामले में छह आरोपियों को बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि सीबीआई आरोपों को संदेह से परे साबित करने में विफल रही। विशेष न्यायाधीश ज्योति किलेर की अदालत ने आरोपी राजन अरोड़ा, उनकी पत्नी सुनीता अरोड़ा, विनय कुमार गोयल, उनकी पत्नी वैभवी गोयल, अरविंद गोयल और भूषण देव चावला को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। अदालत ने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर सका कि आरोपियों ने आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी या भ्रष्टाचार किया था।

सीबीआई द्वारा पेश किए गए साक्ष्य आरोपों की पुष्टि के लिए अपर्याप्त पाए गए। यह मामला जून 2004 में दर्ज हुआ था, जिसमें आरोप था कि तत्कालीन बैंक अधिकारी वी.के. चिब्बर ने निजी व्यक्तियों के साथ मिलकर जाली संपत्ति दस्तावेजों के आधार पर आवास ऋण स्वीकृत कराए, जिससे बैंक को लगभग 77.6 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 174ए के तहत दर्ज आरोप को भी निरस्त कर दिया, यह कहते हुए कि आरोपियों को उनके वास्तविक पते पर सही तरीके से नोटिस नहीं भेजे गए थे। अदालत ने कहा कि आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए उन्हें बरी किया जाता है।