
खेल : फुटबॉल - रोनाल्डो नहीं कर सके गोल , पुर्तगाल ड्रॉ पर मजबूर
रोनाल्डो नहीं कर सके गोल , पुर्तगाल ड्रॉ पर मजबूर मैड्रिड। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो
रोनाल्डो नहीं कर सके गोल , पुर्तगाल ड्रॉ पर मजबूर मैड्रिड। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो गोल स्कॉटलैंड के खिलाफ नेशंस लीग में गोल नहीं कर सके जिससे पुर्तगाल को गोलरहित ड्रॉ खेलना पड़ा। पुर्तगाल ने इससे पहले क्रोएशिया, स्कॉटलैंड और पोलैंड को हराया था। अब तक 133 अंतरराष्ट्रीय गोल कर चुके रोनाल्डो के पास मैच में कई मौके आए लेकिन वह उन्हें भुना नहीं सके। पुर्तगाल इस ड्रॉ के बावजूद ग्रुप एवन में शीर्ष पर जबकि क्रोएशिया दूसरे स्थान पर है। वहीं स्पेन ने सर्बिया को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। क्रोएशिया ने पोलैंड से 3-3 से ड्रॉ खेला। कोसोवो ने साइप्रस को ग्रुप सी के मैच में 3-0 से हराया जबकि रोमानिया ने लिथुआनिया को 2-1 से मात दी। बेलारूस ने लक्जेमबर्ग से 1-1 से ड्रॉ खेला।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




