Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRohit Sharma Set to Play Vijay Hazare Trophy Amid BCCI Guidelines Kohli s Participation Uncertain
खेल : विजय हजारे ट्रॉफी में खेल सकते हैं पूर्व भारतीय कप्तान रोहित

खेल : विजय हजारे ट्रॉफी में खेल सकते हैं पूर्व भारतीय कप्तान रोहित

संक्षेप: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में खेल सकते हैं। बीसीसीआई के कड़े निर्देशों के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भाग लेने का निर्णय लिया है। दूसरी ओर, विराट कोहली की भागीदारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। दोनों खिलाड़ी अब सिर्फ 50 ओवर के प्रारूप पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Wed, 12 Nov 2025 06:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

घरेलू क्रिकेट में खेलने के बीसीसीआई के कड़े निर्देशों के बाद किया फैसला, कोहली के हिस्सा लेने के बारे अभी कोई जानकारी नहीं विजय हजारे ट्रॉफी में खेल सकते हैं पूर्व भारतीय कप्तान रोहित 11,370 रन 276 वनडे मैच में अब तक बना चुके रोहित 14,255 रन कोहली के नाम पर दर्ज हैं 305 मैचों में नई दिल्ली, एजेंसी। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा इस बार विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते नजर आ सकते हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, उन्होंने मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को इस बारे में सूचित किया है। कड़े निर्देश के बाद लिया फैसला : 38 वर्षीय रोहित ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कड़े निर्देशों के बाद यह फैसला किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बोर्ड ने कहा था कि अगर सीनियर खिलाड़ी भविष्य में वनडे और 2027 विश्व कप की दौड़ में रहना चाहते हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलना होगा। खबरों के अनुसार, रोहित ने 24 दिसंबर से शुरू हो रहे सत्र में मुंबई के अभियान में शामिल होने के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। इस बीच भारत को दक्षिण अफ्रीका से घरेलू वनडे सीरीज (3-9 दिसंबर)। फिर उसे 11 जनवरी के बाद न्यूजीलैंड से खेलना है। हालांकि दूसरी ओर विराट कोहली के घरेलू क्रिकेट में खेलने की अभी कोई जानकारी नहीं है। सूत्रों के अनुसार, अब लंदन में रहने वाले 37 वर्षीय कोहली ने इस बारे में दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) को कोई सूचना नहीं दी है। 50 ओवर प्रारूप पर ध्यान : रोहित और कोहली, दोनों टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ 50 ओवर के प्रारूप पर ध्यान लगा रहे हैं। दूसरी ओर बोर्ड और टीम प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि स्टार खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय टीम में खेलने के योग्य और खुद को मैच फिट बनाए रखने के लिए घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेना होगा। एक अधिकारी ने कहा, बोर्ड ने दोनों से कह दिया है कि अगर उन्हें भारत के लिए खेलना है तो घरेलू क्रिकेट खेलना ही होगा। जैसा कि दोनों दो प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में खुद को मैच फिट बनाए रखने के लिए यह करना जरूरी होगा। ऑस्ट्रेलिया में खेले थे : रोहित और कोहली, दोनों ऑस्ट्रेलिया में वनडे खेले थे जिसमें रोहित ने दूसरे मैच में अर्धशतक और तीसरे शतक लगाकर प्लयेर ऑफ द सीरीज बने थे। कोहली ने भी दो बार शून्य बनाने के बाद आखिरी वनडे में नाबाद पचासा जड़ा था। इसके अलावा इस साल के शुरू में, एक दशक के बाद रणजी में हिस्सा लेने वाले रोहित के 26 नवंबर से शुरू होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी हिस्सा लेने की संभावना है। वह मुंबई की शरद पंवार इंडोर अकादमी में फिलहाल घरेलू सत्र के लिए तैयारियों में जुटे हैं।