खेल : रोहित शर्मा का पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना संदिग्ध

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रोहित शर्मा का पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना संदिग्ध आईपीएल मैच मुंबई, एजेंसी।

खेल : रोहित शर्मा का पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना संदिग्ध

रोहित शर्मा का पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना संदिग्ध आईपीएल मैचमुंबई, एजेंसी। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में रोहित शर्मा की उपलब्धता पर अनिश्चितता बनी हुई है। हालांकि बुधवार को इस सीनियर बल्लेबाज ने यहां हल्का अभ्यास किया। इस बीच इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स मुंबई से जुड़ने वाले हैं।पैर में परेशानी : पिछले रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बड़े स्कोर वाले मैच के दौरान मुंबई की पारी के छठे ओवर में रोहित को पैर की मांसपेशियों में परेशानी महसूस हुई थी जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे।

उस समय वह 13 गेंद पर 19 रन पर खेल रहे थे। इसके बाद मुंबई यह मैच 18 रन से हार गई जो मौजूदा सत्र में टीम की लगातार तीसरी हार थी।38 वर्षीय रोहित मंगलवार को मुंबई के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए थे। हालांकि बुधवार की शाम वह वानखेडे स्टेडियम पहुंचे और हल्का अभ्यास किया। एक अधिकारी ने कहा, मेडिकल टीम और कोचिंग स्टाफ उनकी जांच कर रहे हैं और हमें जल्द ही पता चल जाएगा।मैदान में दौड़े : रोहित सहयोगी स्टाफ के कुछ सदस्यों के साथ मैदान के एक छोर से दूसरे छोर तक धीरे-धीरे दौड़े जिसके बाद उनके दाएं पैर पर अतिरिक्त पट्टी बांधी गई। इसके बाद उन्होंने हल्का वार्मअप किया और फिर आसानी से दौड़े। हालांकि उन्होंने तेज दौड़ने की कोशिश नहीं की।फिर रोहित ने पैड पहने और नेट गेंदबाजों तथा थ्रो डाउन विशेषज्ञों का सामना किया। बल्लेबाजी करते समय वह किसी भी परेशानी में नहीं दिखे। उन्होंने नेट्स में करीब आधे घंटे बल्लेबाजी की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।