ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीरोहिंग्या शरणार्थियों के अंडमान सागर में भटकने की आशंका

रोहिंग्या शरणार्थियों के अंडमान सागर में भटकने की आशंका

कोलकाता, एजेंसी। बांग्लादेश में शिविरों से पलायन कर गए करीब 160 रोहिंग्या शरणार्थियों के...

रोहिंग्या शरणार्थियों के अंडमान सागर में भटकने की आशंका
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 10 Dec 2022 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

कोलकाता, एजेंसी। बांग्लादेश में शिविरों से पलायन कर गए करीब 160 रोहिंग्या शरणार्थियों के बारे में आशंका है कि वे नौका का इंजन खराब होने के कारण अंडमान सागर में भटक गए हैं।

शरणार्थियों में से एक रोहिंग्या ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव (आरएचआरआई) से संपर्क करने में कामयाब रहा, जिससे इंडोनेशिया के ऍकेह की ओर अंडमान द्वीप समूह के दक्षिण-पूर्व में जहाज के जाने की जानकारी दी। आरएचआरआई के निदेशक सब्बर क्याव मिन ने फोन पर कहा, ‘चूंकि बुधवार को संपर्क किया गया, हमें इस बारे में कोई खबर नहीं है कि वे कहां चले गए। हालांकि, आरएचआरआई के बयान को भारतीय तटरक्षक या एकीकृत अंडमान और निकोबार कमान द्वारा स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका। ये रोहिंग्या शरणार्थी बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के उखिया में दुनिया के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर कुटुपालोंग और पास के एक अन्य घनी आबादी वाले शरणार्थी शिविर बलुकली से भाग गए थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें