पहली बार 20 हजार फीट की ऊंचाई तक चढ़ा रोबोट
क्विटो, एजेंसी। इक्वाडोर के करीब 20,341 फीट ऊंचे चिंबोराजो ज्वालामुखी पर ‘पेम्बा’ नाम के

क्विटो, एजेंसी। इक्वाडोर के करीब 20,341 फीट ऊंचे चिंबोराजो ज्वालामुखी पर ‘पेम्बा’ नाम के रोबोट ने चढ़ाई कर नया इतिहास रच दिया। टेस्ट यह समझने के लिए किया गया था कि क्या पैरों वाले रोबोट लैब और फैक्ट्रियों से बाहर निकलकर पथरीले, बर्फीले और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर काम कर सकते हैं। इस कठिन चढ़ाई के दौरान रोबोट को कड़ाके की ठंड और ऊंचाई पर बैटरी जल्दी खत्म होने जैसी बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य पर्यावरण की निगरानी, वन्यजीव संरक्षण और खोज व बचाव कार्यों के लिए रोबोट को तैयार करना है। टीम की अगली योजना माउंट एवरेस्ट पर इसकी टेस्टिंग करने की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


