Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRobert Vadra Questions Bihar Election Results Amid Religious Journey
वाड्रा ने बिहार चुनाव परिणाम पर सवाल खड़े किए

वाड्रा ने बिहार चुनाव परिणाम पर सवाल खड़े किए

संक्षेप:

व्यवसायी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने बिहार चुनाव परिणाम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की मदद कर रहा है और निष्पक्ष चुनाव की आवश्यकता पर जोर दिया। वाड्रा ने आम जनता के हक की लड़ाई जारी रखने का आश्वासन दिया और धार्मिक यात्रा के दौरान जनता की समस्याओं को समझने का प्रयास किया।

Nov 17, 2025 05:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंदौर, एजेंसी। व्यवसायी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने सोमवार को बिहार चुनाव परिणाम पर सवाल खड़े किए। वे इन दिनों धार्मिक यात्रा पर मध्य प्रदेश में हैं। वाड्रा ने कहा कि बिहार में जो हुआ उससे लोग परेशान हैं, यह देश और लोकतंत्र के लिए एक कठिन समय है। उन्होंने दावा किया कि अगर चुनाव मतपत्रों के जरिए होते तो नतीजे अलग होते। वाड्रा ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग भाजपा की मदद कर रहा है। उन्होंने देश में लोकतंत्र को बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए लड़ाई जारी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वाड्रा ने कहा कि अनुचित तरीकों से बनी सरकार केवल बड़ी कंपनियों और अदाणी जैसे व्यवसायियों को ही फायदा पहुंचाती है और आम जनता की उपेक्षा करती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आम लोगों की हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें या नहीं, यह कांग्रेस का उद्देश्य नहीं है, हमें यह सुनिश्चित करना है कि देश एकजुट, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक बना रहे। इसके लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव बेहद जरूरी हैं। वाड्रा ने अपनी धार्मिक यात्रा के बारे में बात करते हुए कहा कि वह देश भर में यात्रा करके देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करते हैं ताकि लोगों से मिल सकें और उनकी चिंताओं को समझ सकें। उन्होंने कहा कि मैं जनता की समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने की कोशिश करता हूं और चैरिटी के जरिए लोगों की मदद करने की कोशिश करता हूं।