तेलंगाना में ज्वेलरी शोरूम पर गोलीबारी, चार घायल
तेलंगाना के करिमनगर में एक ज्वेलरी शोरूम में अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट के दौरान गोलीबारी की, जिसमें चार कर्मचारी घायल हो गए। बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की और सोने के आभूषण लेकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हैदराबाद, एजेंसी। तेलंगाना के करिमनगर में रविवार को एक ज्वेलरी शोरूम में अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट के दौरान गोलीबारी कर दी, जिसमें चार कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हमलावर सोने के आभूषण लेकर मौके से फरार हो गए। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री बंडी संजय कुमार घटना के बाद शोरूम पहुंचे। उन्होंने बताया कि पांच बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए थे। पहले एक व्यक्ति 20 ग्राम की सोने की चेन देखने के बहाने अंदर गया, फिर दो अन्य ग्राहक बनकर पहुंचे और बाद में दो और साथी उनके साथ जुड़ गए। बदमाशों ने कर्मचारियों को घुटनों के बल बैठने को मजबूर किया और हथियारों के दम पर लूटपाट शुरू कर दी।
विरोध करने पर उन्होंने कर्मचारियों पर गोली चला दी। घटना में एक सेल्स मैनेजर समेत चार कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हैदराबाद रेफर किया गया है। मंत्री के अनुसार, आरोपी हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में बातचीत कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


