Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRJD Chief Lalu Prasad Yadav Faces Court Verdict in Land-for-Jobs Scam

जमीन के बदले नौकरी घोटाले में आज आएगा फैसला

नई दिल्ली में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के लिए सोमवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। राउज एवेन्यू कोर्ट 'जमीन के बदले नौकरी घोटाले' में फैसला सुनाएगी, जो 2004-2009 के बीच हुआ था। दोषी पाए जाने पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 12 Oct 2025 09:49 PM
share Share
Follow Us on
जमीन के बदले नौकरी घोटाले में आज आएगा फैसला

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लिए सोमवार का दिन बेहद अहम साबित हो सकता है। राउज एवेन्यू कोर्ट बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी घोटाले में अपना फैसला सुनाएगी। यह मामला वर्ष 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद यादव रेलमंत्री थे। दोषसिद्धि साबित होने पर लालू और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत में सुनवाई होगी। अगस्त में दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी समेत सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए थे।

सूत्रों के मुताबिक, लालू और उनका परिवार रविवार को ही दिल्ली पहुंच चुका है। सीबीआई ने अपनी जांच में आरोप लगाया था कि रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरियों के बदले उम्मीदवारों से रिश्वत के तौर पर जमीनें ली गई थीं। एजेंसी का कहना है कि ये सौदे लालू के परिवार के नाम या करीबी लोगों के माध्यम से कराए गए थे। मामला न केवल लालू परिवार बल्कि आरजेडी के लिए भी राजनीतिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील है।