वाणिज्यिक और छोटा सिलेंडर महंगा, इंडिगो ने हवाई किराया बढ़ाया
पश्चिम एशिया संकट के कारण भारत में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक और छोटे LPG सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए हैं। 19 किलोग्राम वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस की कीमत स्थिर है। एयरलाइनों के लिए विमान ईंधन भी महंगा हुआ है।

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेज उछाल का असर भारत में देखने को मिल रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को वाणिज्यिक और पांच किलो के छोटे एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। इसके अलावा प्रीमियम पेट्रोल-डीजल के साथ ही विमान ईंधन की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। इसका सीधा असर आम लोगों पर देखने को मिलेगा। कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक सिलेंडर (होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला) की कीमत 195.50 रुपये बढ़ा दी गई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है।
इससे पहले एक मार्च को इसकी कीमत 114.5 रुपये बढ़ाई गई थी। वहीं, पांच किलो के छोटे सिलेंडर के दाम 51 रुपये बढ़ाए गए हैं।घरेलू उपभोक्ताओं को राहतहालांकि, घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और दिल्ली में यह 913 रुपये प्रति सिलेंडर बनी हुई है।प्रीमियम पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ेइसी के साथ देश में बिकने वाले चुनिंदा प्रीमियम या ब्रांडेड पेट्रोल और डीजल के दाम 12 दिन बाद दोबारा बढ़ाए गए हैं। इससे 'एक्स्ट्रा ग्रीन' डीजल की कीमत 1.50 रुपये बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, 100 ऑक्टेन पेट्रोल (एक्सपी100) की कीमत 11 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। इससे पहले 20 मार्च को भी प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया था।गैर ब्रांडेड पेट्रोल-डीजल स्थिरदिल्ली में गैर-ब्रांडेड पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये और गैर-ब्रांडेड डीजल की 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। इनके दाम में 30 अक्तूबर 2024 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है।विमान ईंधन भी महंगावैश्विक स्तर पर तेल कीमतों में आए उछाल के कारण एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) या विमान ईंधन की कीमत बुधवार को बढ़ाकर रिकॉर्ड 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर से अधिक कर दी गई। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू विमानन कंपनियों के लिए यह बढ़ोतरी 8,289.04 रुपये प्रति किलोलीटर या 8.5 प्रतिशत तक सीमित रखा गया है। उन्हें विमान ईंधन 104,927.18 रुपये प्रति किलोलीटर की कीमत पर मिलेगा। पिछले महीने यह 96,638.14 रुपये प्रति किलोलीटर थी। ईंधन की कीमतों में यह उछाल एयरलाइन कंपनियों पर अतिरिक्त दबाव डालेगा क्योंकि कुल परिचालन लागत में ईंधन की हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत रहती है। साथ ही पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण कई हवाई मार्ग बंद होने से विमानों को लंबे रास्तों से उड़ान भरनी पड़ रही है, जिससे ईंधन की खपत भी बढ़ रही है। इसी के साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का किराया बढ़ना तय माना जा रहा है।इंडिगो ने घरेलू, अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर किराया बढ़ायादेश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने एटीएफ में बढ़ोतरी के बाद ईंधन शुल्क की दरों को संशोधित किया है। इससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों पर यात्रा महंगी होगी। नई दरें नई बुकिंग पर लागू हो गई हैं। कंपनी घरेलू उड़ानों पर दूरी के हिसाब से 275 रुपये रुपये से लेकर 950 रुपये का ईंधन शुल्क वसूलेगी। जबकि इससे पहले 14 मार्च को लगाए गए ईंधन शुल्क में घरेलू उड़ान सेवा पर सीधे तौर पर 425 रुपये का शुल्क लगाया गया था।घरेलू सेवा के लिए शुल्ककिलोमीटर ईंधन सरचार्ज0 से 500 किमी 275 रुपये501 से 1000 किमी 400 रुपये1001 से 1500 किमी 600 रुपये1501 से 2000 किमी 800 रुपये2000 किमी से अधिक 950 रुपयेअंतरराष्ट्रीय सेवा के लिए शुल्क- भारतीय उपमहाद्वीप (500 किमी तक): 900 रुपये, इससे अधिक की दूरी पर 2500 रुपये- खाड़ी और मध्य पूर्व (2000 किमी तक): 3000 रुपये, इससे अधिक की दूरी पर 5000 रुपये- दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन (2000 किमी तक): 3500 रुपये, इससे अधिक की दूरी पर 5000 रुपयेअफ्रीका: 5000 रुपयेग्रीस और तुर्की: 7500 रुपयेयूके और यूरोप (अन्य): 10,000 रुपये
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


