महंगे ईंधन के साथ ही भीषण गर्मी से की मार लोगों पर भारी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पश्चिम एशिया संकट के बीच पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में उछाल से आम आदमी की जेब पर असर पड़ रहा है। कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि और परिवहन खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। सब्जियों की कीमतों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है।

महंगे ईंधन के साथ ही भीषण गर्मी से की मार लोगों पर भारी

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया संकट के बीच महंगे होते पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में उछाल का असर सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। कच्चे माल की कीमतों में उछाल और परिवहन लागत बढ़ने के कारण अब हर महीने चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। ऊपर से मौसम ने भी महंगाई के मोर्चे पर चिंता बढ़ा दी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी आंकड़े भी बता रहे हैं कि फरवरी के बाद से कुछ उत्पादों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, सब्जी जैसे कुछ उत्पादों की कीमतों पर भीषण गर्मी का भी असर देने को मिल रहा है। जैसे टमाटर के औसत दाम देश के कुछ हिस्सों में फरवरी- मार्च के बाद से 31 फीसदी तक बढ़ गए हैं। वहीं मासिक आधार पर प्याज के दामों में 0.9 और आलू के दामों में 2.5 प्रतिशत की तेजी आई है。

महंगे होते ईंधन के बीच

महंगे होते ईंधन के बीच परिवहन खर्च बढ़ने और कच्चा माल महंगा होने से आम आदमी से जुड़ी चीजों के दामों पर लगातार असर पड़ रहा है। रेहड़ी पटरी पर चाय पीने से लेकर रेस्टोरेंट में खाना और होटल में ठहरने का खर्च लगातार बढ़ रही है। इस श्रेणी में मासिक आधार पर तीन फीसदी की वृद्धि हुई है लेकिन एलपीजी सिलेंडर महंगा होने और कुछ अन्य श्रेणी के उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद होटलों ने अपने किराए में औसत 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। इसी तरह से व्यक्तिगत देखभाल में शामिल टूथपेस्ट, टूथब्रश, शैम्पू, साबुन, डिओडोरेंट और सैनिटरी पैड, सनस्क्रीन समेत अन्य चीजों के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मासिक आधार पर इन उत्पादों की कीमतों में 18 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।

पेट्रोल डीजल की कीमतों को असर

हाल ही में एसबीआई की तरफ से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों को असर पूरी तरह से खुदरा बाजार में नहीं पहुंचा था लेकिन अब पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतें बढ़ रही है, जिसकी वजह से खुदरा बाजार में महंगा का दिखाई देना लगा है। उधर, आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों एवं महीनों में महंगा का असर कहीं ज्यादा व्यापक स्तर पर दिखाई देगा। ईंधन की कीमतों में तेजी के साथ भीषण गर्मी के चलते भी महंगाई बढ़ेगी।

अब तक बढ़ी उत्पादों की औसत कीमतें

वस्तु/सेवा अनुमानित बढ़ोतरी (प्रतिशत में)

दूध और डेयरी प्रोडक्ट 2- 5

सब्जियां और फल 5- 12

ब्रेड, बेकरी सामान 3- 7

किराना और एफएमसीजी सामान 2-6

दवाएं 1- 4

ई-कॉमर्स डिलीवरी चार्ज 5- 10

टैक्सी/ऑटो किराया 8- 15

बस और ट्रांसपोर्ट किराया 5- 12

निर्माण सामग्री 3- 8

ऑनलाइन फूड डिलीवरी 5- तक

कोल्ड स्टोरेज वाले सामान - 4 - 9

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महंगी चीजों का असर आम आदमी पर कैसे पड़ रहा है?
महंगी चीजों के कारण आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है, जैसे कि रेहड़ी पटरी पर चाय पीने से लेकर रेस्टोरेंट में खाना और होटल में ठहरने का खर्च बढ़ रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।