देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं - सरकार
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों की कीमत बढ़ी, पर देश में एमआरपी में कोई बदलाव

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया संकट की वजह से उर्वरकों की कीमतों में वृद्धि हुई है। सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरिया और डीएपी सहित अन्य उर्वरकों की कीमत लगभग दो गुनी हो गई है, पर सरकार ने उर्वरकों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इस बीच, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में लोग घबराहट में पेट्रोल डीजल खरीद रहे हैं। देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। सरकार आपूर्ति बनाए हुए हैं। उर्वरक मंत्रालय में संयुक्त सचिव अपर्णा शर्मा ने कहा कि देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति आवश्यकता से अधिक है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों की कीमत लगभग दो गुनी हो गई है। उर्वरकों आपूर्ति बनाए रखने के लिए नए टेंडर जारी किए हैं। पर उर्वरकों की एमआरपी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हम वित्त मंत्रालय के संपर्क में हैं, क्योंकि कुछ अतिरिक्त खर्च करना होगा।अपर्णा शर्मा ने कहा कि एक अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच देश में उर्वरकों की उपलब्धता आवश्यकता से अधिक है। देश में यूरिया की उपलब्धता 71.58 लाख मीट्रिक टन है, जबकि आवश्यकता 18.7 लाख मीट्रिक टन है। इसी तरह डीएपी की उपलब्धता 22,35 लाख मीट्रिक टन है और आवश्यकता 5 .92 लाख मीट्रिक टन है। उन्होंने कहा कि खरीफ की बुवाई को देखते हुए सरकार आयात के जरिए आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी कर रही है।ॉ
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


