गैस सिलेंडर महंगा होने पर नेशनल अकाली दल ने जताई चिंता
Mar 07, 2026 08:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नई दिल्ली में, नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। पम्मा ने सरकार से कीमतों पर नियंत्रण और सब्सिडी बढ़ाने की मांग की।

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम जनता, खासकर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। पम्मा ने कहा कि रसोई गैस हर घर की जरूरत है, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर की कीमतों पर तुरंत नियंत्रण किया जाए और जरूरतमंद लोगों को राहत देने के लिए सब्सिडी बढ़ाई जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


