सीबीएसई : 12वीं बोर्ड परीक्षा में बढ़ी कंपार्टमेंट लाने वाले छात्रों की संख्या

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली में इस बार कंपार्टमेंट के आंकड़े चिंताजनक हैं। 1,63,800 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 1,29,095 थी। दिल्ली के पूर्व जोन में सबसे अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं। पटना में सबसे अधिक 16.92 प्रतिशत छात्रों की कंपार्टमेंट आई है।

सीबीएसई : 12वीं बोर्ड परीक्षा में बढ़ी कंपार्टमेंट लाने वाले छात्रों की संख्या

नई दिल्ली। इस बार कंपार्टमेंट के आंकड़ें चिंतित करने वाले हैं। 1,63,800 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। बीते वर्ष यह संख्या 129095 थी। दिल्ली पूर्व जोन में, पश्चिम जोन की तुलना में सबसे अधिक छात्र कंपार्टमेंट लाए हैं। पूर्व जोन में लगभग 10,224 छात्रों की, जबकि पश्चिम जोन में 5876 छात्र कंपार्टमेंट आई है। इसमें पूर्व जोन में 5.65 फीसदी छात्रों और पश्चिम जोन में 4.91 फीसदी छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। इसी तरह गुरुग्राम जोन में 7.35 प्रतिशत और नोएडा जोन में 12.30 फीसदी छात्रों की कंपार्टमेंट आई है।----------पटना में सबसे अधिक कंपार्टमेंटदेशभर के आंकड़ों पर नजर डालें तो पटना में सबसे अधिक 16.92 प्रतिशत छात्रों की कंपार्टमेंट आई है।

इसके बाद प्रयागराज में 16.76 फीसदी छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। वहीं, देहरादून में 12.57 प्रतिशत छात्र कंपार्टमेंट लाए हैं।

Ashish Singh

लेखक के बारे में

Ashish Singh

शॉर्ट बायो : आशीष सिंह पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत हैं। ‌वह राजनीति, शिक्षा, पर्यटन, खाद्य सुरक्षा विभाग व सामाजिक विषयों से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
आशीष सिंह को पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग व चर्चित खबरें की हैं। जमीनी पत्रकारिता के जरिए उन्होंने पाठकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई है। यह सफर लगातार जारी है।


करियर का सफर (प्रिंट)
आशीष ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की थी। इसके बाद अमर उजाला व पंजाब केसरी जैसे प्रमुख अखबारों में सेवाएं दीं। उन्हें घूमना, लिखना, पढ़ना व संगीत सुनना खूब पसंद है। खासकर यात्रा वृतांत व पर्यावरण विषय पढ़ने में उन्हें खूब रुचि है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
उन्होंने एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन प्रिंट, बीए (ऑनर्स) इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली है। नदियों व पहाड़ों से लगाव के चलते उन्हें डीडब्ल्यू हिन्दी द्वारा ईको इंडिया प्रोजेक्ट के लिए ग्रांट प्राप्त है।


विशेषज्ञता
राजनीति, शिक्षा, पर्यटन, सामाजिक मुद्दे और देश-विदेश की घटनाओं को दिल्ली से जुड़े एंगल को वह कवर करते हैं। इन विषयों को वह अपने इर्द-गिर्द रोज़ाना जीते और अनुभव करते हैं। शिक्षा निदेशालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), राजनीति-(दिल्ली भाजपा), जू अथॉरिटी, खाद्य सुरक्षा विभाग, धर्म-कर्म, पर्यटन विभाग को वह कवर करते हैं।


उन्होंने हिन्दुस्तान में रहते हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान दिल्ली का हाल, लाल किला के पास बम धमाका, गोवा अग्निकांड, नेपाल-युवा आंदोलन, ईरान में युवा आंदोलन, तुर्कमान गेट हमला और कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम को मानवीय दृष्टि से कवर किया था। यह सफर निरंतर रूप से चल रहा है। वह अपनी लेखनी को और मजबूत कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।