दुनिया में विमान हादसों में सात साल में सर्वाधिक मौतें

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

विमान यात्रा अब जानलेवा साबित हो रही है। 2025 में विमान हादसों में 548 लोगों की जान गई, जबकि 2024 में ये आंकड़ा 404 था। एएसएन की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में विमान हादसों के मामले 156 तक सिमट गए। हाल की घटनाओं में कई विमानों ने तकनीकी गड़बड़ियों के कारण इमरजेंसी लैंडिंग की।

दुनिया में विमान हादसों में सात साल में सर्वाधिक मौतें

विमान यात्रा लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। विमानन सुरक्षा पर नजर रखने वाली अमेरिकी संस्था एविएशन सेफ्टी नेटवर्क (एएसएन) के अनुसार वर्ष 2025 में विमान हादसों के चलते दुनियाभर में 548 लोगों की जान गई। वर्ष 2024 में ये आंकड़ा 404 था। सात साल में सबसे अधिक लोग मारे गए। एएसएन की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025 में दर्ज की गईं मौतें 2024 में दर्ज की गईं मौतों से 30 फीसदी अधिक है। वर्ष 2018 में सर्वाधिक 962 लोग मारे गए। इसमें सबसे अधिक 189 लोगों की मौत इंडोनेशिया में गिरे बोइंग मैक्स विमान हादसे में हुई थी।

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 में विमान हादसों के 219 मामले दर्ज किए गए। वर्ष 2025 में ऐसे मामले 156 तक सिमट गए।देश में हाल की घटनाएं....- 3925 यात्री शिकायतें वर्ष 2025 में दर्ज की गईं- 4016 यात्री शिकायतें वर्ष 2024 में दर्ज की गईं30 मार्च 2026: बागडोरा से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस में धुआं निकलने के बाद लखनऊ में आपात लैंडिंग28 मार्च 2026: विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रहे विमान का इंजन फेल, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग26 मार्च 2026: दिल्ली से लंदन के लिए उड़ा एयर इंडिया का विमान तकनीकी गड़बड़ी के बाद वापस लौटा23 मार्च 2026: बेंगलुरु से लंदन जा रहे एयर इंडिया विमान को तकनीकी गड़बड़ी के बाद जेद्दा भेजा गया22 जुलाई 2025: हांगकांग से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के एपीयू यूनिट में आग, विमान को भारी क्षति31 अगस्त 2025: दिल्ली से इंदौर जा रहे एयर इंडिया विमान के दाहिन इंजन में आग के बाद दिल्ली में उतरा।03 नवंबर 2025: एयर इंडिया का विमान दिल्ली से बेंगलुरु जा रहा था, तकनीकी गड़बड़ी के बाद भोपाल में लैंडिंगतकनीकी गड़बड़ी के बाद विमान ग्राउंडेडवर्ष संख्या2026 992025 5672024 4142023 256स्रोत: (सरकार ने संसद में बताया)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।