ईरानी शासन आत्मसमर्पण करे : रेजा पहलवी
Mar 01, 2026 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
ईरान के अंतिम शाह के निर्वासित पुत्र रेजा पहलवी ने ईरानी शासन से आत्मसमर्पण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खामेनेई ने हाल ही में ईरान के नागरिकों का नरसंहार करने का आदेश दिया। पहलवी ने ईरान के महान राष्ट्र की ओर से इस्लामिक गणराज्य के पतन की मांग की और शासन को गिराने का संकल्प जताया।

वॉशिंगटन, एजेंसी। ईरान के अंतिम शाह के निर्वासित पुत्र रेजा पहलवी ने ईरानी शासन से सत्ता छोड़ने और आत्मसमर्पण करने की अपील की है। पहलवी ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि खामेनेई ने कुछ ही सप्ताह पहले ईरान के हजारों बेटे-बेटियों के नरसंहार का आदेश दिया था। खामेनेई और उनके कई करीबी सहयोगियों की मौत के साथ इस्लामिक गणराज्य अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। पहलवी ने कहा, ‘ईरान का महान राष्ट्र इस्लामिक रिपब्लिक के पूर्ण पतन की मांग करता है और हम इस शासन को गिराकर रहेंगे।’
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



