'लव जिहाद फंडिंग' : फरार कांग्रेस पार्षद पर इनाम की रकम दोगुनी

'लव जिहाद फंडिंग' : फरार कांग्रेस पार्षद पर इनाम की रकम दोगुनी

संक्षेप:

- इनाम की रकम दस हजार रुपये से बढ़ाकर बीस हजार रुपये हुई - पार्षद

Jul 25, 2025 05:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

इंदौर, एजेंसी। मध्य प्रदेश के इंदौर में 'लव जिहाद' के कथित वित्तपोषण मामले में फरार कांग्रेस पार्षद पर इनाम की रकम दोगुनी कर दी गई है। पुलिस ने पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत की गिरफ्तारी पर घोषित इनाम की रकम दस हजार रुपये से बढ़ाकर बीस हजार रुपये कर दी है। अगर अगले कुछ दिनों में कांग्रेस पार्षद गिरफ्तार नहीं होता है, तो उसकी संपत्तियां कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पुलिस ने बताया कि शहर के दो युवक - साहिल शेख और अल्ताफ शाह ने जून के दौरान पुलिस की पूछताछ में कथित तौर पर स्वीकार किया था कि युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरित कराने के लिए उन्हें कादरी ने तीन लाख रुपये दिए थे और यह रकम उन्होंने युवतियों पर खर्च की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दोनों युवकों को अलग-अलग मामलों में दो युवतियों से दुष्कर्म और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। युवकों के बयान के आधार पर कादरी के खिलाफ धर्मांतरण की साजिश में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद कादरी फरार हो गया था। जिला प्रशासन ने सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्षद को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। कादरी के खिलाफ शहर के अलग-अलग पुलिस थानों में 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।