ड्रोन और रोबोट मिलकर पहुंचाएंगे आपका सामान
गुरुग्राम में 'स्काई एयर मोबिलिटी' कंपनी ने देश की पहली ड्रोन और एआई रोबोट आधारित डिलीवरी सर्विस शुरू की है। इसमें ड्रोन 10 किलो सामान को स्मार्ट मेलबॉक्स तक पहुंचाते हैं, जहां से रोबोट इसे आपके दरवाजे तक लाता है। यह सेवा प्रदूषण कम करने में भी मददगार है और जल्द ही अन्य शहरों में भी शुरू होगी।

गुरुग्राम, एजेंसी। भारत में सामान पहुंचाने का तरीका अब पूरी तरह बदलने वाला है। ‘स्काई एयर मोबिलिटी’ कंपनी ने गुरुग्राम में देश की पहली ऐसी डिलीवरी सर्विस शुरू की है, जिसमें इंसानों की जरूरत नहीं होगी। खास है यह सिस्टम : इसमें ड्रोन और एआई रोबोट मिलकर काम करेंगे। पहले एक ड्रोन दस किलो तक का सामान लेकर एक खास ‘स्मार्ट मेलबॉक्स’ तक पहुंचता है। वहां से एक छोटा रोबोट सामान को अपने कब्जे में लेता है और सीधे आपके घर के दरवाजे तक आता है। आप एक ओटीपी डालकर अपना पार्सल ले सकते हैं। कम होगा प्रदूषण : यह सर्विस न सिर्फ तेज है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बहुत अच्छी है, क्योंकि इससे प्रदूषण कम होता है।
गुरुग्राम के बाद अब इसे जल्द ही देश के अन्य बड़े शहरों और विदेशों में भी शुरू करने की तैयारी है। हर डिलीवरी में 500 ग्राम से अधिक कार्बन एमिशन बचाने में मदद मिलती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


