पूर्व सैन्य अधिकारी पर हमला कर जबरन कुत्ता उठा ले गए बदमाश

Mar 01, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी राजेश कुमार अत्री के घर पर हमला हुआ, जहां आरोपियों ने उनके कुत्ते को जबरन ले जाने का प्रयास किया। अत्री ने पहले पुलिस में शिकायतें दर्ज कराई थीं। कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूर्व सैन्य अधिकारी पर हमला कर जबरन कुत्ता उठा ले गए बदमाश

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नजफगढ़ इलाके में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी के घर जाकर उनके साथ बदसलूकी और पालतू कुत्ते को जबरन ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित राजेश कुमार अत्री ने कई शिकायतें देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश के बाद अब बाबा हरिदास नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, राजेश कुमार अत्री अपने परिवार के साथ लोकेश पार्क, आरजेड-43 में रहते हैं। वे असम राइफल्स से वारंट ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हैं। अपने बयान में अत्री ने बताया कि 9 जनवरी 2026 की रात करीब 1:30 बजे रेनू, परनव और उनके साथी उनके घर पहुंचे।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने घर के बाहर शोर-शराबा, गाली-गलौज और धमकी दी। घटना का वीडियो घर के कैमरों में रिकॉर्ड हो गया, जिसे उन्होंने पुलिस को सौंपा। अत्री ने बताया कि आरोपियों ने खुद को पशु अधिकार संगठन से संबंधित बताया और उनके स्वस्थ, टीकाकृत कुत्ते को जबरन अपने साथ ले लिया। उनका यह भी कहना है कि संबंधित महिला के खिलाफ पहले नजफगढ़ थाने में दो शिकायतें पहले दर्ज हैं। कोर्ट ने 25 फरवरी 2026 को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने धारा 316(2), 351(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभी भी आरोपियों की पहचान और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।