आईपीयू में शोध प्रकाशन पर विशेष कार्यशाला आयोजितआईपीयू में शोध प्रकाशन पर विशेष कार्यशाला आयोजितआईपीयू में शोध प्रकाशन पर विशेष कार्यशाला आयोजित
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के यूआईआरसी ने द्वारका कैंपस में रिसर्च पब्लिशिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को आधुनिक प्रकाशन रणनीतियों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में पांडुलिपि की गुणवत्ता और नैतिक प्रकाशन पर चर्चा की गई, जिसमें लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

नई दिल्ली, प्र.सं.। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (आईपीयू) के यूनिवर्सिटी इंफॉर्मेशन रिसोर्स सेंटर (यूआईआरसी) ने द्वारका कैंपस में रिसर्च पब्लिशिंग : टूल्स एंड टिप्स विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य संकाय सदस्यों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को आधुनिक अकादमिक प्रकाशन की रणनीतियों से परिचित कराना और उनकी शोध क्षमता को सशक्त बनाना था। यूआईआरसी की अध्यक्ष प्रो. श्रुति अग्रवाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध और नैतिक प्रकाशन पद्धतियां संस्थान की प्रतिष्ठा के प्रमुख आधार हैं। उद्योग परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत करते हुए अल्पना सेगवाल ने स्प्रिंगर नेचर से जुड़े नवीनतम प्रकाशन अवसरों और पहलों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता जेम्स फिनले ने पांडुलिपि की गुणवत्ता सुधार, साहित्यिक चोरी से बचाव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार उपयोग सहित शोध प्रकाशन के व्यावहारिक पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यशाला में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भागीदारी की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



